बिहार में भाजपा व एनडीए की जीत पर अबुल फ़ैज़ ख़ां ने बांटी मिठाइयां
करहां (मऊ) : भाजपा की शानदार जीत पर स्थानीय करहां बाजार के पास स्थित माहपुर गांव निवासी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता अबुल फ़ैज़ ख़ां ने शनिवार को करहां एवं अपने गांव माहपुर में मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।
बता दें कि अबुल फ़ैज़ ख़ां लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व समर्थक रहे हैं। इसके पूर्व वह भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वे पूरे देश में घूमकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में जोशीले नारे लगाते हैं और भाजपा व एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने महीनों तक विभिन्न जिलों में पार्टी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया था।
शुक्रवार देर रात चुनाव परिणाम घोषित होने पर भाजपा की प्रचंड जीत से उत्साहित होकर शनिवार सुबह उन्होंने करहां बाजार तथा आसपास के गांवों में घूमकर लोगों को मिठाई खिलाई और विजय की मुबारकबाद पेश दी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह, अजय वर्मा, दीपक चौरसिया, विक्की सिंह, सुरेंद्र राम, आशीष प्रताप, कुमार अजय, रवि प्रकाश सिंह, संदीप कश्यप सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment