Top News

मुहम्मदाबाद गोहना में आध्यात्मिक दीप प्रज्वलन एवं संकल्प समारोह सम्पन्न

मुहम्मदाबाद गोहना में आध्यात्मिक दीप प्रज्वलन एवं संकल्प समारोह सम्पन्न

सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और मानव मूल्यों के संदेश के साथ कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के हुसैनी बाग परिसर में ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक सेवा संस्थान द्वारा रविवार को भव्य दीप प्रज्वलन एवं आध्यात्मिक संकल्प समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इसे समाज सुधार, संस्कार निर्माण व मानवीय उत्थान की दिशा में सार्थक कदम बताया। समारोह में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने शांति, सकारात्मक सोच, संयम, नशामुक्त समाज, तनावमुक्त जीवन और सेवा-समर्पण जैसे मानवीय आदर्शों को अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीके तपोषी सारनाथ, वाराणसी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि दीपक केवल प्रकाश नहीं, बल्कि संकल्प, चेतना और सकारात्मक जीवन मार्ग का प्रतीक है। जब जीवन में शांति, सादगी, मूल्य और आत्मविकास का प्रकाश जलता है, तभी वास्तविक प्रगति संभव होती है। समारोह के दौरान उद्योग व्यापार मंडल मुहम्मदाबाद गोहना के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त तथा उनकी टीम ने मुख्य वक्ता बीके तपोषी को शील्ड और साल भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक कुमार गुप्ता डायमंड ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हलीमाबाद क सम्मानित नागरिक व वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर यू.पी. द्विवेदी, डॉ. सुमंत कुमार गुप्ता, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र की संचालिका गोमा दीदी, करहां व्यापार मंडल व औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, अरविन्द गुप्ता, आदि रहे।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और सकारात्मक संकल्प घोषणा के साथ हुआ। अंत में उपस्थित जनसमूह ने ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थानकारी कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर परमानंद गुप्ता, अवधेश गुप्ता, चंकी बाबा, जगदीश गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सूरज कुमार गुप्ता, मोहन, हेमंत गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता, नारायण, मंजू सिंह, रुबी गुप्ता, पिंटू श्रीवास्तव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और आध्यात्मिक प्रेमी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post