खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
•प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में शुरु हुई डिजिटल सेवाएं
•शिक्षक संकुल बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में मंगलवार को आयोजित शिक्षक संकुल की बैठक के उपरांत विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास का भव्य उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित इस कक्ष के शुरु होने से विद्यालय में शिक्षण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी व आकर्षक होने की उम्मीद है।
इससे पूर्व बीईओ ओपी तिवारी ने सरस्वती माता के चित्र पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य की मनमोहम प्रस्तुति से शमां बांध दिया। प्रधानाध्यापिया ममता यादव ने आगत गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओ.पी. तिवारी ने शिक्षक संकुल बैठकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच शिक्षकों को आपसी विचार-विमर्श, अनुभव साझा करने और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में एआरपी पवन कुमार गुप्त ने शिक्षक संकुल के एजेंडा को बिंदुवार पढ़कर अध्यापकों के साथ सामूहिक चर्चा की। इसके बाद डायट प्रवक्ता एवं डायट मेंटर नवनीत गिरी ने आगामी निपुण आकलन दिसंबर 2025 एवं फरवरी 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा उसकी तैयारी पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता यादव, अहीर कंचन कुमारी, अखिलेश यादव, राजेश कुमार, सीमा सिंह, ललित कुमार तिवारी, ऊषा मौर्या, हिमांशु बिक्रम सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाकाएं एवं वार्ड के सभासद उपस्थित रहे।



Post a Comment