Top News

श्रीमद्भागवत कथा में शुकदेव चरित्र व कपिल भगवान का हुआ वर्णन

श्रीमद्भागवत कथा में शुकदेव चरित्र व कपिल भगवान का हुआ वर्णन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक पंडित नीरज पांडेय ने भक्तिमय माहौल में भगवान की लीलाओं का रसपान कराया। उन्होंने इस अवसर पर शुकदेवजी का चरित्र, परीक्षित की भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गर्भ में रक्षा, अश्वत्थामा के मान-मर्दन, कलियुग के दमन तथा परीक्षित को शुकदेवजी द्वारा कथा श्रवण जैसे प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।

कथावाचक ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और ज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा में कपिल भगवान द्वारा दिए गए सांख्ययोग के ज्ञान का भी वर्णन किया गया, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर मुख्य यजमान मांडवी रविंद्र सिंह, रामधनी प्रजापति, शेषनाथ सिंह, गीता देवी, विजय कुमार डबलू, विनीता सिंह, छोटेलाल चौहान, शिवांश सिंह, अमोघ सिंह, छोटेलाल चौहान, सरिता देवी, शिवांश सिंह, राजन कुमार, सुमन देवी, रवि कुमार, सोनाली सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post