Top News

करहां में आज से शुरु होगी श्रीविष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां पूरी

करहां में आज से शुरु होगी श्रीविष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां पूरी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत करहां गांव के क्षीरसागर लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में शुक्रवार से शुरु हो रहे श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भक्तों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर के लिए रवाना होगी।

मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यज्ञ के यजमान पंडित लालमणि चौबे लालू बाबा रहेंगे, जबकि कथा का वाचन काशी से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राकेश शुक्ला गर्गाचार्यजी महाराज करेंगे। प्रतिदिन सायंकाल 6 से 9 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर के पुजारी प्रमोद दास और पंडित दिवाकर तिवारी ने बताया कि भक्तजन भारी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें। यज्ञ की पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण 14 को एवं विशाल भंडारा 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से देर रात तक चलेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post