Top News

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से दर्ज हुआ मुकदमा

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से दर्ज हुआ मुकदमा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तहसील मुख्यालय के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक ड्राइवर-मालिक आलमगीर निवासी मुरादाबाद, संदीप सोनकर व सौरभ तिवारी से वाहन टक्कर के बाद झगड़ा और मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि मुहम्मदाबाद पुलिस ने वास्तविक घटना की जांच किए बिना फर्जी तरीके से 16 हजार रुपये की छिनौती का मामला दर्ज करते हुए सौरभ और संदीप को आरोपी बना दिया, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

मामले में न्याय दिलाने व सही एफआईआर दर्ज कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिनभर काफी प्रयास करना पड़ा। लंबी मशक्कत और अधिकारियों से लगातार बातचीत के बाद देर शाम कोतवाल और सीओ ने दूसरे पक्ष यानी संदीप की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष करहा भूपेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय तिवारी, त्रिभुवन प्रसाद, भाजपा नेता अभिमन्यु दूबे, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्रकांत तिवारी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रपाल राम, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित पचासों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति और प्रयासों के बाद ही प्रशासन ने अपने निर्णय में सुधार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post