Top News

जनसंदेश टाइम्स के संवाददाता सद्दाम हाशमी की अचानक तबीयत बिगड़ी, न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती

जनसंदेश टाइम्स के संवाददाता सद्दाम हाशमी की अचानक तबीयत बिगड़ी, न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती

करहां (मऊ) : करहां बाजार निवासी एवं जनसंदेश टाइम्स के मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता अब्दुल सलाह उर्फ़ सद्दाम हाशमी की बुधवार शाम तबीयत अचानक खराब हो गई। नाक से तेज रक्तस्राव होने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें मुहम्मदाबाद गोहना स्थित डॉक्टर आनंद कुमार के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों, स्थानीय पत्रकारों, बाजारवासियों और मित्रों का हॉस्पिटल पर जमावड़ा लग गया। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। जांच में अत्यधिक बढ़ा हुआ रक्तचाप इसकी वजह पाया गया। डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि अब उनकी हालत पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर है। यदि सब सामान्य रहा तो गुरुवार सुबह तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डॉक्टर ने उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित दवा लेने और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है।

हॉस्पिटल पहुंचने वालों में करहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामबिहारी जायसवाल, अजय गुप्ता, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तहसील अध्यक्ष संजय राय, महामंत्री अनवर अहमद, मीडिया प्रभारी अजीत प्रताप सिंह, ऑडिटर एखलाक अहमद, मुन्नू अंसारी, शमीम अहमद, मोहम्मद अमजद, विनोद जायसवाल, लक्ष्मण मौर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post