प्रख्यात चिकित्सक की सातवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां बाजार के सुप्रसिद्ध चिकित्सक रहे डाक्टर हंसनाथ सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर बुधवार शाम हंसनाथ सिंह सेवा ट्रस्ट पर दर्जनों गणमान्य अतिथियों का जमावड़ा हुआ। सबने उन्हें याद करते हुये अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया। इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर आरती की गई।
इस अवसर पर यूपी बड़ौदा बैंक के अवकाश प्राप्त उप क्षेत्रीय प्रबंधक शशिभूषण सिंह ने कहा कि डाक्टर हंसनाथ सिंह की चिकित्सकीय सेवा से सैकड़ों गांवों के गरीब मरीज लाभान्वित हुये। आज भी इस सेवा ट्रस्ट व प्रमोद जनकल्याण हास्पिटल एवं मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल के माध्यम से आधा दर्जन चिकित्सक अपनी चिकित्सकीय सेवाओं से क्षेत्र को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहे हैं।
उनकी धर्मपत्नी डाक्टर सरोजबाला सिंह व पुत्र डाक्टर कुंवर अनुराग सिंह ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आशुतोष सिंह तोमर के नेतृत्व में विपिन पांडेय, रोशन पांडेय, गुड्डू रावत, विजय बहादुर सिंह, चंद्रभान सिंह आदि संगीत साधकों ने संगीतमय सुंदरकांड के पाठ व निर्गुन-भजन संध्या से माहौल भावपूर्ण बनाया।
इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, डाक्टर ममता सिंह, शहज़ादे खां, रंजना सिंह, रमाशंकर् सिंह, कपिल यादव, रविभूषण प्रताप सिंह, विष्णुकांत श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, फरोग अहमद, अखिलेश कुमार, गौतम कुमार आदि दर्जनों गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।



Post a Comment