Top News

12 वर्षीय मुअज्ज़म अंसारी ने 10 माह में पूरा किया क़ुरआन हिफ़्ज़

12 वर्षीय मुअज्ज़म अंसारी ने 10 माह में पूरा किया क़ुरआन हिफ़्ज़

करहां (मऊ) : करहां निवासी 12 वर्षीय मुअज्ज़म अंसारी ने महज़ 10 महीनों में पवित्र क़ुरआन-ए-करीम हिफ़्ज़ कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल करना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर आयोजित सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर सोएब खां ने मुअज्ज़म अंसारी को इनाम एवं उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने मुअज्ज़म की मेहनत, अनुशासन और लगन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी अल्प आयु में क़ुरआन हिफ़्ज़ करना ईश्वर की विशेष कृपा के साथ-साथ बच्चे की निरंतर साधना और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करहां श्याम बिहारी जायसवाल, अशफाक अहमद, जावेद अंसारी, सद्दाम हाशमी, शफीक अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मुअज्ज़म के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी। वहीं परिजनों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए उस्तादों व मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post