Top News

चिकित्सक ने सरया गो-आश्रय स्थल में पशुओं के लिए की अलाव की व्यवस्था

चिकित्सक ने सरया गो-आश्रय स्थल में पशुओं के लिए की अलाव की व्यवस्था


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक एवं डाक्टर संतोष कुमार यादव ने सरया स्थित अस्थाई गो-आश्रय स्थल में निराश्रित पशुओं को शीतलहर से बचाने के उद्देश्य से 5 क्विंटल लकड़ी उपलब्ध कराकर अलाव जलवाने की व्यवस्था कराई। उनके इस मानवीय प्रयास में रामसेवक, रविंद्र तथा आनंद चौहान ने सहयोग किया।

कड़ाके की ठंड के बीच गो आश्रय स्थल में पर्याप्त व्यवस्था न होने की जानकारी मिलने पर डाक्टर यादव ने पहल करते हुए तत्काल अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, जिससे पशुओं को राहत मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और सर्दी जैसे मौसम में उनकी सुरक्षा के लिए आगे आना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

डाक्टर संतोष कुमार यादव ने बताया कि वे पूर्व में भी इस प्रकार के कार्य करते रहे हैं और भविष्य में भी पशु-सेवा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उनकी इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है और लोग इसे एक अनुकरणीय कदम बता रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post