बेसिक के 127 बच्चों का नेत्र परीक्षण कर 05 को दिया गया चश्मा
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय करहां में पिछले दिनों समाजसेवी व किसान नेता नागेंद्र सिंह की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र परीक्षक अधिकारी राघवेंद्र कुमार ने नेतृत्व में 127 बच्चों का निश्शुल्क नेत्र परीक्षण कर समुचित सलाह व दवाईयां प्रदान की गई। इनमें से 5 बच्चों में दृष्टिदोष पाए जाने पर उनके लिए चश्मा बनाकर मंगलवार को उपलब्ध कराया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमला सिंह ने बताया कि बच्चों की सेहत व सुविधा का ध्यान रखते हुए समय-समय पर यहां चिकित्सकों को बुलाकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता हैं। ऐसे ही नेत्र परीक्षण शिविर में ममता, आलिम, पूजा, आयत व महिमा नामक छात्र-छात्राओं की आंखों में दोष पाया गया, जिसकी वजह से उन्हें पढ़ने में परेशानी होती थी। आज ये बच्चे चश्मा पाकर बेहद खुश हैं, क्योंकि अब इन्हें पढ़ने-लिखने में आसानी होगी। उन्होंने नेत्र परीक्षकों व नागेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंजनी कुमार यादव, कात्यायना, सोनी वर्मा, पूर्णिमा सिंह, सतफ सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment