Top News

अंडर 17 नेशनल बालिका कबड्डी में अंशिका सिंह के चयन से हर्ष

अंडर 17 नेशनल बालिका कबड्डी में अंशिका सिंह के चयन से हर्ष

•करमी गांव निवासिनी राष्ट्रीय इंटर कालेज चिरैयाकोट में कक्षा-11 की छात्रा है अंशिका

•24 से 28 दिसंबर के बीच कोकमधाम स्टेडियम महाराष्ट्र में होगी नेशनल प्रतियोगिता

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करमी गांव निवासिनी एवं राष्ट्रीय इंटर कालेज चिरैयाकोट में कक्षा-11 की छात्रा व कबड्डी खिलाड़ी अंशिका सिंह का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। चयन से कालेज सहित गांव-क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग इस होनहार व उभरती हुई खिलाड़ी को बधाई दे रहे हैं।

विद्यालय के खेल व शारीरिक शिक्षक शिवकुमार भारती ने बताया कि अंशिका सिंह अंडर-17 बालिका वर्ग हेतु चयनित हुई हैं। इसके पूर्व अंशिका का राज्य स्तर पर चयन अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। यह प्रतियोगिता 05 से 09 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। मंगलवार को राष्ट्रीय टीम में उनके चयन की सूची प्राप्त होने से विद्यालय व क्षेत्र में खुशी व्याप्त हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अंशिका सिंह पुत्री शमशेर अब 24 से 28 दिसंबर के बीच महाराष्ट्र  राज्य के कोकमधाम स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएगी। इसके पूर्व वे अयोध्या में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लेंगी।

प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह, शारीरिक शिक्षक शिवकुमार भारती व सहयोगी अध्यापकों द्वारा अंशिका सिंह को फूल-माला अर्पित करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दिया गया। प्रधानाचार्य ने अंशिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक व खिलाड़ियों अमित ढाका, मनोज सिंह, मुन्ना राम, धीरेंद्र प्रसाद, अभिलाषा सिंह, हृदय नारायण पांडेय, केदार वर्मा, सविता, अजीत मौर्य, आरती, सूर्यांशु सिंह, पूजा, मुहम्मद कैफ, बृजेश यादव आदि ने अंशिका को बधाई दी है।





Post a Comment

Previous Post Next Post