निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 40 मरीज ऑपरेशन हेतु चयनित
करहां (मऊ) : रानीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवखरी में मंगलवार को आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। कुल 40 मरीजों का चयन ऑपरेशन हेतु किया गया।
बताया गया कि इन मरीजों का नि:शुल्क शल्य उपचार आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, माधोपुर रिंग रोड, हरहुआ, वाराणसी में कराया जाएगा। इस शिविर के आयोजन में पूर्व प्रधान श्रवण कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम डॉ. प्रवीण, नर्सिंग स्टाफ अखिलेश पांडेय, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सलोनी, काउंसलर डॉ. भरत गौड़ व अभय यादव ने मरीजों की विस्तृत जांच कर चयन प्रक्रिया पूरी की।
ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों में रामसरन, आशा, सोती कन्नौजिया, तुलसी, शांति, केशरी, रामजन्म मिश्रा, रामनारायण राम, लक्ष्मीना, शहीदा बानो, किताबुनिशा सहित अन्य मरीज शामिल हैं। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आयोजकों व मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment