Top News

48 घंटे बाद लगा दूसरा ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति बहाल

48 घंटे बाद लगा दूसरा ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति बहाल

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सद्धोपुर गांव में शनिवार रात 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अनुसूचित, राजभर व सामान्य बस्ती समेत करीब 200 घर अंधेरे में डूब गए।

दो दिनों तक बिजली न रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर विद्युत विभाग ने सोमवार शाम नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल की। करहां-जमुई विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि सूचना मिलते ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू कर दी गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post