Top News

नौदिवसीय श्रीराम कथा व रासलीला के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

नौदिवसीय श्रीराम कथा व रासलीला के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से सटे किशुनदास बाबा की कुटी पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं रासलीला के विश्राम उपरांत सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और सेवा का वातावरण पूरे दिन बना रहा।

अपराह्न शुरु हुए भंडारे में देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे के आयोजन में सेवाभाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें पूड़ी बनाने सहित अन्य व्यवस्थाओं में जुटी रहीं, जबकि आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ भंडारे के सफल संचालन में लगे रहे। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु दान-पुण्य करते हुए कुटी के महंत रामज्ञानी दास से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।

भंडारे का शुभारंभ प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर उमेश सरोज ने दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक आयोजनों को समाज में संस्कार, सेवा और समरसता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में संतोष सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, श्याम चौबे, भूपेंद्र सिंह, अंकित सरोज, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post