Top News

संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय का प्राथमिक विद्यालय देवलास में निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर


संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय का प्राथमिक विद्यालय देवलास में निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

करहां (मऊ) : संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन वेद प्रकाश राय शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय देवलास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी व अभिभावक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की गुणवत्ता एवं कायाकल्प में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

अभिभावकों से संवाद करते हुए संयुक्त सचिव ने उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2004 के अनुरुप देश के भविष्य निर्माता बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षक व अभिभावक मिलकर बच्चों को सफल नागरिक बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में विकासखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवर्षि इंटर कालेज देवलास के प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामभवन भारती ने किया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता डाक्टर संदीप राय, फतेहपुर मंडाव के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी व अरविंद पांडेय, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, ब्लाक अध्यक्ष शशिभूषण राय, अनिल कुमार सिंह, सीमा सिंह, राजेश कुमार, मंजू चौरसिया, ऊषा मौर्या, उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद राय, आकाश तिवारी, अनिल कुमार, उर्मिला तिवारी सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post