Top News

वृद्ध बेसहारा गोवंश धराशायी, शिकायत पर शुरु हुआ निदान

वृद्ध बेसहारा गोवंश धराशायी, शिकायत पर शुरु हुआ निदान

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार के रसूलपुर मुहल्ले में मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर वृद्ध व बीमार बेसहारा गोवंश दो दिन से धराशाई होकर पड़ा है। स्थानीय लोंगो व मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल की सूचना और शिकायत पर पशु स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका निदान शुरु किया है।

स्थानीय बाजार के बाबा बहाल दास इंटर कालेज के सामने एक घायल व वृद्ध बेसहारा गोवंश दो दिनों से सड़क किनारे पड़ा था। स्थानीय लोंगो विष्णुकांत श्रीवास्तव, धर्मावती देवी, प्रमोद कुमार आदि का कहना है कि करहां पशु अस्पताल में पिछले क़ई महीनों से कोई पशु चिकित्साधिकारी नहीं आते। एंबुलेंस सेवा ने भी अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। स्थानीय लोग वृद्ध गोवंश को भोजन-पानी दे रहे हैं। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल कमलकांत वर्मा व स्थानीय समाजसेवियों की सूचना पर राजकीय चिकित्सालय मुहम्मदाबाद गोहना के निर्देश पर करहां पशु अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को पहुंचकर उपचार शुरु कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post