Top News

जाब कार्ड धारकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जरुरी, नहीं तो प्रभावित होंगे मनरेगा कार्य : बीडीओ

जाब कार्ड धारकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जरुरी, नहीं तो प्रभावित होंगे मनरेगा कार्य : बीडीओ

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड की 83 ग्राम पंचायतों में जाब कार्ड धारकों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराना अनिवार्य कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने बताया कि जिन पंचायतों में ई-केवाईसी 75 प्रतिशत से कम है, वहां मनरेगा के कार्यों के साथ मजदूरी भुगतान भी बाधित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जहां रोजगार सेवक तैनात नहीं हैं, वहां प्रगति कमजोर है। कम ई-केवाईसी वाली पंचायतों के सचिवों के मानदेय पर रोक लगा दी गई है, जो 75 प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने पर ही हटेगी। साथ ही संबंधित सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है।

बीडीओ ने बताया कि इस बार जाब कार्ड सत्यापन पूरी तरह डिजिटल है, जिसमें आधार के माध्यम से पहचान की जा रही है। इसका उद्देश्य मृत जाब कार्ड धारकों को हटाकर वास्तविक मजदूरों को पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करना है। ई-केवाईसी एनएमएस ऐप व फेस आथेंटिकेशन से कराई जा रही है। उन्होंने पंचायतों से शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। बताया कि विकास खंड अभी जनपद में दूसरे स्थान पर है और एक-दो दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post