स्व. अजीत सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर जनभावनाओं का सैलाब
श्रद्धा व सेवा के साथ स्मरण किए गए स्व. अजीत सिंह
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं सर्वसमाज में लोकप्रिय रहे स्वर्गीय अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव देवसीपुर तथा कस्बा मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर मोहल्ले में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और भावुक वातावरण में मनाई गई। राजनीतिक दलों की सीमाओं से परे हर वर्ग, जाति और समुदाय के हजारों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से उन्हें याद किया तथा उनके जीवन मूल्यों और जनसेवा को नमन किया।
देवसीपुर स्थित आवास पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधिवत हवन-पूजन एवं शांतिपाठ कराया गया। इस दौरान स्व. अजीत सिंह की धर्मपत्नी एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, छोटे सुपुत्र युवान सिंह, माता सहित परिवार के सदस्यों और उपस्थित जनसमूह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सुभासपा महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, फागू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, जयभीम कुमार, रविभूषण प्रताप, डॉ. उमेश सरोज, आलोक जायसवाल, आशीष चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वहीं मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर मोहल्ले में स्व. अजीत सिंह के मित्र मोहर सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विधायक अभय सिंह ने स्व. अजीत सिंह के चित्र पर पूजन-अर्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पत्रकारों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अभय सिंह एवं स्थानीय विधायक राजेंद्र कुमार के कर-कमलों से दिव्यांगों, गरीबों और असहायों को कंबल वितरित किए गए।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. राकेश राय, दीपक गुप्ता ‘डायमंड’, नागेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विक्की सिंह, संजय तिवारी, पंकज पासवान, रामप्रकाश यादव, नरेंद्र प्रताप, संदीप कुमार, अजय सिंह, ब्रह्मानंद, नितिन कुमार, शुभम सिंह, सौरभ कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं जनसामान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम ने स्व. अजीत सिंह के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा और उनके सामाजिक योगदान की अमिट छाप को एक बार फिर उजागर किया।






Post a Comment