गायत्री परिवार की अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के विभिन्न बाजारों व गांवों में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाई जा रही शताब्दी वर्ष अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा का आगमन हुआ। इस दौरान लोंगो ने श्रद्धाभाव से ज्योति कलश रथ का पूजन-अर्चन, आरती-पुष्पार्चन व स्वागत-अभिनंदन किया। साथ ही जारी संकल्प अभियान का हिस्सा बने।
उक्त ब्लॉक में के शमशाबाद, राजर्षि नगर दरौरा, नगरीपार, भांटीकला, करहां, लग्गूपुर, काली माता स्थान, हिंडोला, तिलसवां, राजापुर में यात्रा पहुंचीं। यहां जयप्रकाश सिंह, शषिभूषण, अखंड प्रताप सिंह, सुबाशंकर, रीता देवी, इंदू देवी, लव कुमार, सुरेश मौर्य, संजय कुमार, डाक्टर ममता सिंह, अनुराधा सिंह, रंजना सिंह, विजयबहादुर, नागेंद्र सिंह, राणा प्रताप, अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सुधाकर सिंह, संजय सिंह, बसंत कुमार, दीपू यादव, रामदरश आदि ने स्नेही-स्वजनों व ग्राम-बाजारवासियों समेत स्वागत-अभिनंदन किया।
सेवानिवृत्त हो चुके राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व गायत्री परिवार के लंबे समय से संयोजक रहे रामसुख यादव ने इस यात्रा की उपमा त्रिवेणी संगम से की। कहा कि यह यात्रा युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा संस्थापित शांतिकुंज हरिद्वार से यह ज्योति कलश रथ यात्रा आई है। यह रथ श्रीराम शर्मा द्वारा जलाए गई अखंड ज्योति के सौ वर्ष पूरे होने,
माता भगवती शर्मा के जन्म शताब्दी व उनके दादा गुरु के ज्योति रुप में दर्शन देने के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया गया है। इसका दर्शन-पूजन, आरती-पुष्पार्चन, स्वागत-अभिनंदन त्रिवेणी दर्शन व स्नान जैसा फल प्रदान करने वाला है।


Post a Comment