ज्योति कलश रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर किया गया पूजन-अर्चन, आरती व स्वागत-अभिनंदन
•गायत्री परिवार के शांतिकुंज हरिद्वार से निकले क़ई अखंड ज्योति कलश रथ
•अखंड दीप प्राकट्य व माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर चल रहा भ्रमण
करहां (मऊ) : गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखंड दीप प्राकट्य की शताब्दी एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर निकाली गई ज्योति कलश रथ यात्रा का शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया। रथ यात्रा शमशाबाद, राजर्षि नगर दरौरा, नगरीपार, भांटीकला, प्रमोद जनकल्याण हास्पिटल करहां, लग्गूपुर, हिंडोला, तिलसवां व राजापुर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन, आरती कर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।
इस दौरान जिला संयोजक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामसुख यादव ने बताया कि अखंड दीप आत्मिक जागरण का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण व समाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज में सद्बुद्धि, संस्कार व सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है। इस यात्रा ने नगरीपार में आश्रम निर्माण हेतु भूमिपूजन किया तो भांटीकला में दोपहर का भोजन विश्राम तथा राजापुर में सायंकाल का दीपयज्ञ व सामूहिक भोजन की व्यवस्था रही।
विभिन्न पड़ावों पर मुख्य रुप से जयप्रकाश सिंह, शषिभूषण, अखंड प्रताप, सुबाशंकर, सुरेश मौर्य, संजय कुमार, डॉ. ममता सिंह, राणा प्रताप, अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सुधाकर सिंह, संजय सिंह में बड़ी संख्या में गृह-कुटुंब, स्नेही-स्वजन, व ग्राम-नगरवासियों सहित पूजन-अर्चन, आरती-पुष्पार्चन व स्वागत-अभिनंदन में उपस्थित रहे।



Post a Comment