Top News

पिता की पुण्यतिथि पर उन्नति सिंह ने रचा इतिहास, राजस्थान बनी बास्केटबॉल की नेशनल चैंपियन

पिता की पुण्यतिथि पर उन्नति सिंह ने रचा इतिहास, राजस्थान बनी बास्केटबॉल की नेशनल चैंपियन

करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के देवसीपुर गांव की होनहार खिलाड़ी उन्नति सिंह ने अपने पिता, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्व. अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की। बाड़मेर (राजस्थान) में आयोजित अंडर-17 गर्ल्स बास्केटबॉल नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में राजस्थान टीम ने महाराष्ट्र को 45–09 के एकतरफा स्कोर से पराजित कर खिताब जीत लिया।

राजस्थान टीम की उपकप्तान उन्नति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि कप्तान कृतिका खटिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कोच डॉ. दीपीका अरोड़ा के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। इस उपलब्धि से मऊ जनपद सहित गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

उन्नति की सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह सहित आशीष चौधरी, रवि पासी, विक्की वर्मा, महेंद्र यादव, आदित्य सिंह, लखेन्द्र चौहान, अली हसन समेत अनेक जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post