Top News

स्वर्ण व्यवसायी की माता के निधन पर शोक

स्वर्ण व्यवसायी की माता के निधन पर शोक

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को व्यापार मंडल एवं मंदिर समिति की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी शिवप्रकाश वर्मा की माता सूरत देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई

शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने कहा कि सूरत देवी एक धर्मपरायण व सरल स्वभाव की महिला थीं, जिनका समाज में विशेष सम्मान था। उनका निधन पूरे बाजार व क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा व्यापारी समाज वर्मा परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर व्यापारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। बैठक में सुरेशचंद्र वर्मा, एखलाक अहमद, सद्दाम हाशमी, श्रीकांत चौरसिया, मोहम्मद हारुन, अजीत प्रताप, अभिषेक यादव, राहुल मद्धेशिया, अजीत मौर्य, इनामुल अहमद, अनिल पटवा सहित दर्जनों व्यापारी व मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post