Top News

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 214 मरीजों की जांच कर बांटी गईं दवाएं

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 214 मरीजों की जांच कर बांटी गईं दवाएं

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ग्राम कसारी खुरहट स्थित पवहारी बाबा कुटी प्रांगण, खुरहट बाजार में रविवार को एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विवान हॉस्पिटल & क्रिटिकल केयर सेंटर, त्रिपाठी चित्र मंदिर मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 214 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क दवाएं प्रदान की गईं।

शिविर का आयोजन समाजवादी पार्टी के भूतपूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव के सहयोग तथा डॉ. आर्यन उपाध्याय के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉक्टर अमित उपाध्याय, डॉ. शिव प्रकाश सिंह सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही।

शिविर के दौरान मरीजों की आधुनिक चिकित्सकीय जांचें निशुल्क की गईं। इनमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, HbA1c, सीरम प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) तथा पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल रहीं। जांच के उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत परामर्श दिया और आवश्यकता अनुसार दवाएं उपलब्ध कराईं।

आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच और उपचार मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लेकर इस पहल की सराहना की।




Post a Comment

Previous Post Next Post