Top News

निमंत्रण में आए युवक की बाइक चोरी

निमंत्रण में आए युवक की बाइक चोरी


करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया में एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़ित अशोक कुमार पुत्र दुर्गाविजय राम निवासी ग्राम अब्बूपुर थाना चिरैयाकोट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 15 फरवरी 2026 को अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से निमंत्रण में ग्राम चकिया आए थे। शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।

Post a Comment

Previous Post Next Post