Top News

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आयुष बजाज का किया भव्य उद्घाटन



जिला पंचायत अध्यक्ष ने आयुष बजाज का किया भव्य उद्घाटन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खुरहट बाजार में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने आयुष बजाज प्रतिष्ठान का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर संजय पाठक ने बताया कि आयुष बजाज में बजाज कंपनी की सभी गाड़ियां उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां आसान फाइनेंस सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही, सर्विस की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि शोरूम में लगभग सभी गाड़ियों पर 2000 से 3000 तक की छूट रहेगी। हर वर्ग के ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वाहन खरीद सकेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. अरविंद कुमार पाण्डेय, धर्मप्रकाश पाठक, सतीश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post