मुहम्मदाबाद गोहाना में जिला बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहाना तहसील में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के आगमन पर अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय, महामंत्री सती राम यादव तथा संगठन मंत्री सुनील दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही संगठन मंत्री सुनील कुमार का भी विशेष रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर मोहम्मदाबाद गोहाना बार अध्यक्ष फिरोज अहमद, मंत्री उमाशंकर यादव, विनय श्रीवास्तव, अशोक कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, गुलाबचंद, संजय तिवारी, हरिंदर यादव, महेश यादव, प्रदीप पांडेय, रमेश चंद्र सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर राय, महेंद्र राय, दयाशंकर राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment