नाजायज चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को धरहरा-चलिसवां मार्ग पर एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के उपरांत पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस टीम गश्त के दौरान संदिग्ध दिखे युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। करीब 30-40 कदम पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद दानिश कुरैशी 38 वर्ष निवासी खैराबाद, थाना मुहम्मदाबाद गोहना बताया।

Post a Comment