आटो रिक्शा के कागजात न देने पर मारपीट का आरोप, कोर्ट में प्रार्थना पत्र
वलीदपुर (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के एकड़ंगा निवासी रंजीत 33 वर्ष ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर ऑटो एजेंसी संचालक व कर्मचारियों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
प्रार्थी के अनुसार उसने 27 अक्टूबर 2024 को आजमगढ़ रोड स्थित एक आटो मोबाइल एजेंसी से आटो रिक्शा खरीदा था। आरोप है कि एजेंसी द्वारा मूल कागजात एक सप्ताह में देने की बात कही गई, लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद कागजात नहीं दिए गए।
प्रार्थी का कहना है कि 30 जुलाई 2025 को कागजात मांगने पर एजेंसी संचालक व अन्य कर्मचारियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में स्थानीय थाने में सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय में धारा 175 बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की

Post a Comment