Top News

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा, अनुपस्थित विभागों पर निंदा प्रस्ताव

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा, अनुपस्थित विभागों पर निंदा प्रस्ताव

करहां (मऊ) : विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विकास योजनाओं एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने की। इसमें विधायक राजेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य रवि पासी सहित जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में मनरेगा मजदूरी व सामग्री भुगतान लंबित रहने, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना एवं राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। विधायक ने भुगतान में देरी को गंभीर बताते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य ने पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड न काटे जाने पर जोर दिया।

बाल पुष्टाहार, राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण, पुलिस व पशु चिकित्सक विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लाक प्रमुख ने समस्याओं के समाधान व अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने का आश्वासन दिया।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, त्रिभुवन राम, कमलेश सिंह, ओमकार सिंह, आशीष चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post