Top News

याकूबपुर में दुर्गा मंदिर हेतु हुआ भूमिपूजन

याकूबपुर में दुर्गा मंदिर हेतु हुआ भूमिपूजन

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के याकूबपुर गांव स्थित स्वयंभू शिव मंदिर के पास धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में संपूर्ण ग्रामवासियों के सहयोग से एक दुर्गा मंदिर के निर्माण की तैयारी शुरु की गई है। इसके लिए गुरुवार को विधिवत भूमिपूजन करके नींव की खुदाई प्रारंभ की गई।

निर्माण समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी व महासचिव महेश सिंह ने बताया कि प्रस्तावित शिव मंदिर का आकार 24 फीट लंबा, 17 फीट चौड़ा एवं 30 फीट ऊंचा होगा। मंदिर निर्माण पर लगभग 11 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसके लिए उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से तन, मन, धन से सहयोग करने के लिए अपील की। कहा कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां नियमित पूजा-अर्चना, शप्तशती पाठ, हवन, यज्ञ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। पंडित दीपनारायण तिवारी ने भूमिपूजन करके नींव की खुदाई का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, बाला लखेंद्र चौहान, अमित सिंह पिंनकारी, रामनाथ यादव, मिथिलेश सिंह, रामचंद्र गुप्ता, प्रभुनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, संजय गुप्ता, सुनील चौहान, धनजा देवी सहित सैकड़ों लोग उपास्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post