रास्ते से बाइक हटाने के विवाद में बुजुर्ग से मारपीट
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोड़ के पास रास्ते से मोटरसाइकिल हटाने के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग से मारपीट की गई है। इस संबंध में बुजुर्ग के पुत्र ने बुधवार कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बुधवार की शाम करीब 5:45 बजे सामान लेकर रामनगर मोड़ आटो से घर लौट रहे भोपतपुर मठिया निवासी शालचंद चौहान से बाइक हटाने को लेकर बाड़ू सोनकर से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात पर विपक्षियों ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद 112 नंबर पर सूचना देकर थाने लाया गया। आरोप है कि घटना के बाद विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।


Post a Comment