अति लघु शाखा के चार आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने यूनियन बैंक की अति लघु ग्रामीण शाखा से हुई लूट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपितों की आपराधिक गतिविधियों और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने की प्रवृत्ति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
गौरतलब है कि 23 सितंबर को कोतवाली अंतर्गत चकजाफरी गांव के पास संचालित यूनियन बैंक की अति लघु शाखा के संचालक अखिलेश कुमार ने शाखा से 49 हजार रुपये लूट लिए जाने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपितों सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी राजन यादव, पिपरीडीह निवासी सर्वेश यादव, बढुआ गोदाम निवासी नवनीत सिंह उर्फ अर्पित तथा गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर निवासी आदर्श सिंह के नाम प्रकाश में लाए।
पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद 30 सितंबर को पिटोखर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान चारों को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में राजन यादव के पैर में गोली लगी थी। कोतवाल के.के. वर्मा ने बताया कि चारों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगस्टर) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई

Post a Comment