अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के मालव गांव स्थित एक गरीब गोंड़ परिवार की झोपड़ी में शुक्रवार अपराह्न अज्ञात कारणों से आग लग गई। जबतक गांव वाले जुटते देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। समय रहते परिवार के लोग निकल कर भाग गए जिससे कोई बड़ी अनहोनी तो नहीं हुई लेकिन गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
गृहस्वामी खगेश लाल उर्फ खडेरु गोड़ ने बताया कि झोपड़ी में चारपाई, चौकी, चारा काटने की मशीन, साइकिल, अनाज, बर्तन, कपड़ा, बिछौना आदि अनेक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर करहां जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी विक्की वर्मा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे और स्थानीय लेखपाल को बुलाकर मौका मुआयना कराया। साथ ही प्रशासन से इस गरीब परिवार को हर संभव मदद का आग्रह किया।


Post a Comment