Top News

जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में नगरीपार की रसोइया लक्खी देवी प्रथम

जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में नगरीपार की रसोइया लक्खी देवी प्रथम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश के क्रम में परिषदीय विद्यालयों के रसोइयों की जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय नगरीपार की रसोइया लक्खी देवी ने प्रतिभाग कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में जनपद के कुल 30 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें लक्खी देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं विकास खंड का नाम गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह तथा 35 सौ रुपये की नगद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार सिंह सहित विद्यालय एवं क्षेत्र के लोगों ने रसोइया माता को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post