Top News

भंडारे में विवाद के दौरान युवक पर हमला, केस दर्ज

भंडारे में विवाद के दौरान युवक पर हमला, केस दर्ज

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव में भंडारे के कार्यक्रम के दौरान पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

पीड़ित नीरज सरोज ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 15 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे गांव के मंदिर पर आयोजित भंडारे में विपक्षी हरिवंश सरोज ने पुरानी रंजिश में गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर लोहे की राड से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय विपक्षी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post