Top News

छह वर्षीय एनाया ने रखा रमज़ान का पहला रोज़ा, रोज़ा कुशाई पर सजी दुआओं की महफ़िल

छह वर्षीय एनाया ने रखा रमज़ान का पहला रोज़ा, रोज़ा कुशाई पर सजी दुआओं की महफ़िल

करहां (मऊ) : पाक महीने रमज़ान की रुहानी फिज़ा में नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला क़ाज़ी टोला का एक घर उस वक्त खास बन गया, जब छह वर्षीय मासूम एनाया अब्बासी ने अपनी नन्ही उम्र में पहला रोज़ा मुकम्मल कर सबको हैरत और खुशी से भर दिया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य वलीदपुर वसी अहमद  की पुत्री एनाया ने सहरी की पहली किरण से लेकर इफ़्तार की ढलती शाम तक पूरे सब्र और अकीदत के साथ रोज़ा रखा। दिन भर इबादत और नेक दुआओं में शामिल रही इस बालिका की लगन ने घर के माहौल को रुहानी रंग से सराबोर कर दिया। नन्हीं सी उम्र में इबादत की इस पहली सीढ़ी ने न सिर्फ परिवार को गर्व से भर दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि संस्कार और आस्था की रोशनी उम्र की मोहताज नहीं होती।

इफ़्तार के समय जैसे ही रोज़ा खोला गया, घर तालियों, मुस्कुराहटों और दुआओं से गूंज उठा। इस मौके पर रोज़ा कुशाई का आयोजन किया गया, जिसमें स्वजन और करीबी शुभचिंतक शरीक हुए। आर्शी अब्बासी, राज़ी अब्बासी, सफ़ी अब्बासी, शारिक़, साक़िब एवं सैयद मसूद समेत उपस्थित जनों ने एनाया को ढेरों मुबारकबाद दी और उसके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांगीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post