Top News

पुरानी रंजिश में महिला व उसके चाचा से मारपीट, केस दर्ज

पुरानी रंजिश में महिला व उसके चाचा से मारपीट, केस दर्ज

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला व उसके चाचा के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इलाज के बाद मंगलवार को थाने में पहुंचकर तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

पीड़िता मनिषा पुत्री रामसेवक ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 19 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव के ही अजय कुमार, अरविंद व उमेश सहित अन्य लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुररु कर दी और विरोध करने पर मनिषा के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके चाचा हरिकेश को भी आरोपितों ने लाठी-डंडों व घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में दोनों को चोटें आईं, जिनका उपचार कराया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post