पुरानी रंजिश में दरवाजे पर हमला, युवक को जान से मारने की धमकी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वलीदपुर मिर्चिया छोटी राजभर बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात करीब 8:30 बजे कुछ लोगों द्वारा घर पर पहुंचकर गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगकवार को तहरीर के आधार केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
पीड़ित रामजतन राजभर ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि पंकज यादव, सचिन यादव, रविप्रकाश यादव, आकाश यादव, प्रिंस यादव सहित कुछ अज्ञात लोग उसके दरवाजे पर आए और उसके पुत्र शिवकुमार को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरपित अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment