Top News

जमीन के विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

जमीन के विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

पीड़िता मीरा सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि बाल पकड़कर घसीटा गया, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई और वह बेहोश हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post