Top News

बाल विज्ञान प्रदर्शनी में गोहना की बेटियों ने बढ़ाया मान

बाल विज्ञान प्रदर्शनी में गोहना की बेटियों ने बढ़ाया मान

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में मुहम्मदाबाद गोहना की दो छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान बनाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ओ.पी. त्रिपाठी ने छात्राओं को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पहचान केवल अंकों से नहीं, बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा से होती है। कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना की रश्मि चौरसिया और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर की मृणाल मंजरी की सफलता को शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एसआरजी संजय कुमार तिवारी, एआरपी पवन गुप्ता, राजेश राम, सीमा सिंह, मंजू चौरसिया, वंशराज प्रसाद, ज्ञानदीप गौतम, रामसहाय यादव सहित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्तियां एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post