शिव मंदिर करहां व दुर्गा-शिव मंदिर माहपुर से निकलेगी शिव बारात
•दोनो समितियों की तैयारी बैठक संपन्न
•दो रथ, सात झांकियां व डीजे, घोड़े संग निकलेगी भव्य बारात
करहां (मऊ) : करहां बाजार स्थित शिव मंदिर एवं माहपुर गांव स्थित दुर्गा-शिव मंदिर पर बुधवार सायंकाल शिव बारात की तैयारी बैठक संपन्न हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोनो स्थानों से भव्य बारात निकलकर महमूदपुर-नगपुर स्थित काली व महा माई स्थान तक जाएगी। इसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दुर्गा-शिव मंदिर माहपुर के पुजारी सुनील राजभर ने बताया कि हमारे यहां से एक रथ, तीन झांकी व डीजे के साथ बारात पहले शिव मंदिर करहां जाएगी। वहां से शिव मंदिर करहां की बारात संग संलग्न होकर नगपुर तक जाएगी। हमारे यहां की बारात के साथ श्रीकृष्ण-राधा, राम-दरबार, नंदी परिवार की झांकी के साथ शिव जी का रथ शामिल होगा।
शिव मंदिर व व्यापार मंडल करहां के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने बताया कि यहां से निकलने वाली बारात में शिवजी के रथ के साथ राधा-कृष्ण, हनुमानजी एवं डांडिया नृत्य की झांकियां होगी। चूंकि यात्रा मुहम्मदाबाद गोहना एवं रानीपुर दो थाना क्षेत्रों से होकर गुजरेगी इसलिए दोनो थानों को पूरी जानकारी से अवगत करा दिया गया है। दोनो लोंगो ने क्षेत्रीय भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।
इस अवसर पर जगदीश चौहान, परमहंस यादव, रुपेश पांडेय, पिंटू शर्मा, सुरेशचंद वर्मा, अनिल पटवा, अजीत चौरसिया, राहुल मौर्य, राहुल मद्धेशिया, लखेन्द्र चौहान, मटरु यादव, सेवक चौहान सहित दर्जनों समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।



Post a Comment