नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना हेतु निकली कलश यात्रा
करहां (मऊ) : क्षेत्र के पुषणा सुरहुरपुर स्थित नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना हेतु शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा सुरहुरपुर, टड़वा, जमुई, रसूलपुर, करहां, गद्दोपुर होती हुई चकजाफ़री स्थित सुप्रसिद्ध गुरादरी मठ के पाताल गंगा सरोवर पहुंची। यहां से वरुण पूजन उपरांत पवित्र जल कलश में भरकर कार्यक्रम स्थल पर वापस गई।
मुख्य यजमान सुमन देवी व रमेश चौहान ने बताया शिवलिंग की स्थापना हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार महाशिवरात्रि के दिन स्थापना उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया है। इसके निमित्त हाथी-घोड़े, रथ-डीजे, ध्वज-पताका, गाजे-बाजे के साथ 108 पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं एवं माताएं-बहने जल कलश लेकर चल रही थीं। सबने बाबा घनश्याम साहब के जयकारे सहित समाधि का दर्शन-पूजन व सरोवर की परिक्रमा करते हुए जल धारण कर यज्ञ स्थल को रवाना हुए।
इस अवसर पर प्रभुनाथ चौहान, रामविजय, विजयदास, कविता देवी, पंकज कुमार, राहुल मद्धेशिया, अजीत कुमार, गीता देवी आदि सैकड़ों स्त्री-पुरुष, युवा, वृद्ध, बालक उपस्थित रहे।




Post a Comment