सप्तदिवसीय शतचंडी महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति, श्रीराम कथा का हुआ विश्राम
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के तिलसवां स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही सप्तदिवसीय शतचंडी महायज्ञ की शनिवार सायंकाल पूर्णाहुति के साथ श्रीराम कथा का विधिवत विश्राम हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यज्ञाचार्य हरिकेश चौबे व जेपी पांडेय ने यज्ञकर्ता इंद्रदेव सिंह तथा मुख्य यजमान भानुप्रताप सिंह व उनकी धर्मपत्नी से पूर्णाहुति अर्पित करवाई। इस अवसर पर हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया एवं चल रहे भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अशोक यादव, चुलबुल सिंह, सुनीता देवी, सतीश कुमार, सोनू सरोज, रोली सिंह, विजय प्रताप, कौशल कुमार, प्रदीप सिंह, रंजना देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment