Top News

औषधि विक्रेता समिति ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

औषधि विक्रेता समिति ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में शनिवार को औषधि विक्रेता जनकल्याण सेवा समिति का चौथा वार्षिकोत्सव गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करहां परिक्षेत्र के करीब दो दर्जन दवा व्यवसायियों एवं चिकित्सकों ने सहभागिता कर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

आयोजन की शुरुआत पुलवामा आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देकर हुई। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया और उनकी स्मृति को नमन किया। समापन सत्र में सदस्यों ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम सौहार्द और आत्मीयता के माहौल में संपन्न हुआ।

समिति के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने स्वागत संबोधन में कहा कि संगठन केवल एक मंच नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और सहयोग का परिवार है। उन्होंने कहा कि व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को सामूहिक रुप से उठाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा। साथ ही सभी सदस्यों से एकता, नैतिकता और पारस्परिक सहयोग बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में बृजेश सिंह, एखलाक अहमद, सोहन राजभर, रामप्रकाश चौहान, आशीष चौहान, डाक्टर जयराम गुप्ता, आशीष सरोज, तूफानी, पप्पू चौहान, बृजेश यादव, प्रभाकर यादव, पिंटू यादव, रामप्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों डाक्टर सरोज बाला सिंह, डाक्टर इफ्तेखार अहमद, डाक्टर एस. के. अब्बास एवं डाक्टर बलबीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post