Top News

संदिग्ध परिस्थितियों में दुधमुंही बच्ची का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में दुधमुंही बच्ची का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भांटी खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह एक दुधमुंही बच्ची का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। ग्रामवासियों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस एवं दलबल के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पूछताछ के लिए परीजन को कोतवाली ले जाया गया और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बच्ची के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेंजा गया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि गुरुवार रात में खाना नहीं बनाने को लेकर गांव निवासी मजदूर व्यक्ति करीब 38 वर्षीय जगधारी मौर्य का उसकी मंदबुद्धि पत्नी लालसा देवी से विवाद हो गया। झगड़े के बाद सभी लोग सो गए। सुबह उनकी लगभग एक माह की दुधमुंही बच्ची का शव गांव के बाहर एक पुलिया के पास पड़ा मिला। हालांकि ग्रामवासियों ने बच्ची को मारकर फेकने की आशंका जताई है, लेकिन प्रथम दृष्टया जांच में बच्ची के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। मौत के असली कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही लग सकेगा।

ग्रामवासियों के मुताबिक जगधारी के एक 14 माह के पुत्र की कुछ माह पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बच्चियां 9 वर्षीय पायल और 5 वर्षीय काजल हैं। पायल इस समय अपने ननिहाल पालिगढ़ में थीं। जगधारी मजदूरी करके रोजी-रोटी चलाता था और नशे का आदी है। उसकी पत्नी भी कम बुद्धि की है। बच्ची देखने मे काफी कमजोर थी। अब पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर करता है कि बच्ची की मौत बीमारी आदि से हुई है या अन्य किसी कारण से।

Post a Comment

Previous Post Next Post