Top News

खंड शिक्षा अधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

खंड शिक्षा अधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के समस्त प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार अपराह्न आयोजित हुई। बरामदपुर स्थित पब्लिक सहर महिला डिग्री कालेज में आयोजित इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि किसी भी विद्यालय में मध्यान्ह भोजन एक भी दिन बंद न हो। समस्या होने पर ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति से समन्वय स्थापित कर भोजन नियमित रुप से बनवाया जाए। साथ ही प्रतिदिन बच्चों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य बताया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों में रंगाई-पुताई का कार्य अपूर्ण है, उसे शीघ्र पूरा कराया जाए। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में विशेष रुप से बालिका शौचालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र जमा करना होगा कि शौचालय पूर्णतया साफ व क्रियाशील हैं। इसके अलावा मिशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 अवस्थापनाओं की जियो टैगिंग सभी विद्यालयों द्वारा अनिवार्य रुप से करने तथा यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी को पूरी निष्ठा से संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post