Top News

शैक्षिक भ्रमण पर छात्रों ने देखा सूक्ष्मजीवों की दुनियां

शैक्षिक भ्रमण पर छात्रों ने देखा सूक्ष्मजीवों की दुनियां

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। कक्षा 6 से 8 तक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों उच्च प्राथमिक स्कूल सुरहुरपुर, मालव, बन्दीकला, बनियापार, कैलेंडर, मुहम्मदाबाद एक व दो आदि के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कृषि एवं बीज विज्ञान केंद्र कुशमौर के परिसर में आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद सुबह बस द्वारा केंद्र पहुंचे।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तथा कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो के सेमिनार हॉल और प्रयोगशालाओं का अवलोकन कराया गया। विशेषज्ञों ने सूक्ष्मजीवों के प्रकार, उनके लाभ-हानि, खेती में उपयोग तथा कॉलोनी निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने माइक्रोस्कोप से स्लाइड देखी और प्रयोगशाला में सूक्ष्मजीवों की संरचना को समझा।

कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि सूक्ष्मजीव खेती के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं और फसलों की उन्नत पैदावार में सहायक हैं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका वैज्ञानिकों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। भ्रमण के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और इसे ज्ञानवर्धक बताया। इस अवसर पर कई विद्यालयों के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post