Top News

खेलो इंडिया विंटर गेम्स में अनंत सिंह की पहली भागीदारी, यूपी के लिए उपलब्धि

खेलो इंडिया विंटर गेम्स में अनंत सिंह की पहली भागीदारी, यूपी के लिए उपलब्धि

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत बरसवाँ गांव निवासी व प्रदेश के युवा पर्वतारोही अनंत सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्की माउंटेनियरिंग श्रेणी के तहत पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। पुरुष वर्ग में उन्होंने स्प्रिंट और वर्टिकल इवेंट्स में मुकाबला किया।

अनंत सिंह ने बताया कि बर्फीले ट्रैक, ऊँचाई और तकनीकी चुनौतियों के बीच यह अनुभव उनके लिए सीख और प्रेरणा से भरपूर रहा। उन्होंने कहा कि स्की माउंटेनियरिंग केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि रणनीति और धैर्य की भी परीक्षा है। उनकी इस भागीदारी को उत्तर प्रदेश में शीतकालीन खेलों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इससे प्रदेश के युवाओं में विंटर स्पोर्ट्स के प्रति रुचि बढ़ेगी और भविष्य में बेहतर संभावनाएँ बनेंगी।

अनंत सिंह की इस सहभागिता के लिए क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, कैंसर वैज्ञानिक डा. सेन पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव व प्रतिनिधि रवि पासी, पूर्व प्रत्याशी विक्की वर्मा व महेंद्र यादव, ग्राम प्रधान रविंद्रदेव राजभर, अनीत सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post