Top News

पीएमश्री विद्यालय शमशाबाद में प्रतिभाओं की उड़ान, खेल मैदान बना उत्सव का आंगन


पीएमश्री विद्यालय शमशाबाद में प्रतिभाओं की उड़ान, खेल मैदान बना उत्सव का आंगन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद भाग-1 में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। दीप प्रज्ज्वलन कर प्रबंध समिति अध्यक्ष उमाकांत राम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार ने नन्हे विजेताओं को सम्मानित कर उनके सपनों को नई उड़ान दी।

मैदान में दौड़ते कदम, मुस्कराते चेहरे और तालियों की गूंज के बीच बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में शुभम, अंशिका, आत्रेय कृष्णन, अमृता, मिथुन, सुनैना, प्रिंस और रागिनी अव्वल रहे। कबड्डी में मिथुन व अनिकेत की टीमों ने बाजी मारी, बालिका वर्ग में रुपा की टीम प्रथम तथा रागिनी की टीम द्वितीय रही, जबकि खो-खो में बालक वर्ग विजयी रहा।

समारोह में सरस्वती वंदना, गीत, कविता और नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव ने किया, संचालन रामविलास यादव व धन्यवाद ज्ञापन इफ्तेखार अहमद ने किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जहां हर चेहरे पर बच्चों की सफलता की चमक दिखाई दे रही थी।



Post a Comment

Previous Post Next Post